रिपोर्ट इमरान अली
लखनऊ आधार कार्ड को लेकर नया अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश में अब आधार कार्ड को जन्म प्रमाणपत्र या जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियोजन विभाग ने इसको लेकर सभी विभागों को निर्देश जारी किया है। नियोजन विभाग के निर्देश में बताया गया है कि आधार कार्ड के साथ कोई जन्म प्रमाणपत्र अटैच नहीं होता है, इसलिए इसे जन्म प्रमाणपत्र नहीं मान सकते। बता दें कि नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने सभी डिपार्टमेंट्स को यह आदेश जारी किया है। जन्म प्रमाण पत्र के रूप में अब आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। रिपोर्टर इमरान अली