India Times 7

Homeअयोध्याआज होगी किसान महापंचायत, मनायेगे चौ०चरण सिंह जयंती

आज होगी किसान महापंचायत, मनायेगे चौ०चरण सिंह जयंती

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। किसानों की समस्याओं के समाधान तथा किसान मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, चौधरी चरण सिंह की जयंती समारोह मनाने हेतु सोहावल तहसील परिसर में किसान महापंचायत करके चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि सोहावल तहसील के किसानों की काफी समस्याएं हैं जो कई महीनो से लंबित हैं तहसील प्रशासन द्वारा समाधान की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है उन समस्याओं के समाधान हेतु तथा किसानों के मसीहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाने हेतु किसान महापंचायत की जाएगी। किसान महापंचायत में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण/ पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय सक्षम अधिकारियों से बिन्दुवार वार्ता की जाएगी। उक्त किसान महापंचायत में उप जिलाधिकारी सोहावल, खंड विकास अधिकारी सोहावल, थाना अध्यक्ष रौनाही, थाना अध्यक्ष पूराकलन्दर तथा खाद्य रसद अधिकारी को बुलाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular