बदायूँ: उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास भवन सभागार में माह के तृतीय बुधवार 19 फरवरी 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया जायेगा, जिसमें जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु उपस्थित रहेगें। कृषक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस में उपस्थित होकर लाभ उठाएं।