India Times 7

Homeअयोध्याआगामी त्योहार को लेकर जिला प्रशासन ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक...

आगामी त्योहार को लेकर जिला प्रशासन ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक की

रिपोर्ट आशुतोष रावत

अयोध्या में आगामी त्योहार रमजान, ईद, होली, रामनवमी और नवरात्र को लेकर जिला प्रशासन ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की।बैठक पुलिस लाइन के आरटीसी सभागार में संपन्न हुई, जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन ने अपील की कि अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सभी पर्व भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं।अधिकारियों ने कहा कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी सभी त्योहार शांति और सद्भाव का संदेश दें।बैठक में मौजूद लोगों से फीडबैक लिया गया तथा उनकी शिकायतें और सुझाव गंभीरता से सुने गए।डीएम और एसएसपी ने आश्वासन दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न ले, किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।सभी सर्कल के डीएसपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता और समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular