India Times 7

Homeबदायूंआक्रोशित विद्युत संविदा कर्मचारियों ने बिसौली के कार्यालय पर आवश्यक बैठक...

आक्रोशित विद्युत संविदा कर्मचारियों ने बिसौली के कार्यालय पर आवश्यक बैठक कर रणनीति तैयार की

रिपोर्ट विजय कुमार

बिसौली बदायूं :प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड 4 ए गोखले मार्ग लखनऊ के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 19 जनपदों के 965 विद्युत उपकेंद्रों के 4800 पोषकों से लगभग 1.98 करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसके परिचालन व अनुरक्षण कार्य हेतु मध्यांचल प्रबंधन द्वारा 29000 कर्मचारियों के स्थान पर 19000 कर्मचारियों को तैनात कर कार्य कराया जा रहा है तथा तैनात कर्मचारियों कि कुल संख्या के लगभग 40% भाग के बराबर कर्मचारियों की छंटनी की जा रही हैlजिससे एक तरफ पूर्व से कार्य कर रहे

कर्मचारी बेरोजगार होंगे वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों पर कार्य का अधिक भार पड़ने से दुर्घटनाओं में भारी वृद्धि होगीlछंटनी के नाम पर जनपद बदायूं में 1015 कर्मचारियों में से 269 विद्युत संविदा कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के 1फरवरी 2025 से कार्य से हटा दिया गया हैl वहीं बिसौली से 306 विद्युत संविदा कर्मचारियों में से 116 संविदा कर्मचारियों को हटा दिया गया है जिससे आक्रोशित विद्युत संविदा कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली के कार्यालय पर आवश्यक बैठक कर रणनीति तैयार की l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular