अयोध्या।अश्वनी यादव उर्फ छोटू को मिली युवजन सभा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी।हांसापुर पुरुषोत्तम नगर वार्ड निवासी अश्वनी यादव उर्फ छोटू को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने ये जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि अश्वनी यादव उर्फ छोटू लंबे समय से समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने युवाजन सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अश्विनी यादव छोटू को युवजन सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नेताओं ने खुशी जाहिर किया है।