India Times 7

Homeशाहजहांपुरअव्यस्क लड़की को बहलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

अव्यस्क लड़की को बहलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट अशोक कुमार

निगोही ,शाहजहाँपुर । निगोही पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देकर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर के मुताबिक शिकायत दर्ज कराकर आरोपी मोहल्ला इस्लामनगर निगोही के रहने वाला एक युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था । थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने तुरन्त मामले का संज्ञान लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी । पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए निगोही पुवायाँ मोड़ से उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । साथ ही नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular