25 नवंबर को पीएम मोदी ध्वजारोहण करेंगे
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवंबर दिन मंगलवार को अयोध्या का दौरा करेंगे, जहाँ वे राम जन्मभूमि में 25 नवंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य मंदिर परिसर में सुरक्षा, यातायात, व्यवस्था और अन्य रस्मी तैयारियों का बारीकी से जायजा लेना है। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी के 25 नवंबर के आगमन और ध्वजारोहण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी, और सभी संबंधित पक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएंगे।