अयोध्या (मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत) अयोध्या पहुंचे भाजपा एमएलसी साकेत मिश्रा ने महाराष्ट्र झारखंड और यूपी में हुए उपचुनाव को लेकर किया बड़ा दावा, कहा सभी जगह पर पीएम मोदी व सीएम योगी का असर, सबसे ज्यादा सीट बीजेपी जीतेगीसाकेत मिश्रा का बयान, दोनों जगह पर पीएम मोदी के नेतृत्व में जहां काम हो रहा है उसके लिए जनता का प्यार मुझे जरूर दिख रहा है, महाराष्ट्र में मैं कई जगहों पर गया वहां पर जो माफियाबादी थे उनके विरुद्ध जनता को उमड़ते हुए देखा है, उम्मीद है जो रिजल्ट आएगा वो सकारात्मक होगा, उत्तर प्रदेश में हुए नौ सीटों पर उपचुनाव को लेकर साकेत मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो बदलाव हुआ है उसको जनता देख रही है सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जो बदलाव आया है, उत्तर प्रदेश में ना इससे पहले से देखा था और ना कोई देख पाएगा, जितना बदलाव हुआ है उत्तर प्रदेश की तो कोई चिंता ही नहीं है, बाय पोल जो होते हैं वह अलग होते ,हैं इस पर ज्यादा टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं है, प्रदेश में विकास कार्य सुरक्षा में बदलाव जो सड़के बन रही है जो लोगों को रोजगार मिल रहा है इन सबका असर अच्छा आ रहा है, विपक्ष द्वारा इलेक्शन कमिशन में शिकायत पर बोले साकेत मिश्रा कहा यह काम इलेक्शन कमीशन का होता है वैसे बाय पोल में एक ट्रेंड होता है, ट्रेंड यह कहता है जितनी बार हारा जाता है उतनी बार इलेक्शन कमीशन से शिकायत होती है, उस पर आरोप लगता है सरकार के ऊपर आरोप लगता है, जब जीतते हैं तो ईवीएम भी काम करती है और इलेक्शन कमीशन भी अच्छा काम करती है, जब हारते हैं तो शिकायत होती है, महाराष्ट्र झारखंड व उत्तर प्रदेश में भाजपा सबसे ज्यादा सीट जीतेगी- साकेत मिश्रा भाजपा एमएलसी बीपीसीएल के रीजनल वितरण कार्यालय का उद्घाटन करने अयोध्या पहुंचे थे साकेत मिश्रा,राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के पुत्र भी हैं भाजपा एमएलसी साकेत मिश्रा।