India Times 7

Homeअयोध्याअमर सृष्टि दैनिक समाचार पत्र के बैनर तले भारी संख्या में पत्रकारों...

अमर सृष्टि दैनिक समाचार पत्र के बैनर तले भारी संख्या में पत्रकारों का हुआ समागम

कैलेण्डर विमोचन कार्यक्रम के साथ साथ आयोजित हुई विचार गोष्ठी

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या – गोष्ठी में महान समाज सेवी खाकी गुरूजी रणजीत यादव, व हनुमान प्रसाद सोनी सहित तीन अन्य समाज सेवियों व मुख्य अतिथिगण को वुके भेंटकर,अंग वस्त्र, कैलेण्डर देकर व अन्य साथियों को कैलेण्डर,दीवाल घड़ी,पेन देकर किया गया सम्मानित lआपको बताते चलें कि जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र मंगारी फर्टिलाइजर के पास अमर सृष्टि प्रेस कार्यलय पर विसुही नदी तट के पास, दैनिक समाचार पत्र अमर सृष्टि ब्यूरो चीफ हरिओम सिंह के नेतृत्व में कैलेंडर विमोचन कराकर भारी संख्या में पत्रकारों का संगमम करने के साथ बिचारी गोष्ठी के साथ सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में पधारे बीकापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज द्वारा सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई ,उसी बीच सभी अतिथियों का स्वागत किया गया, उसी कड़ी में कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज ,तहसीलदार बीकापुर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, समाजसेवी खाकी गुरूजी रणजीत यादव ने पत्रकारों के सम्मान समारोह के साथ आधुनिक समाज में पत्रकारिता विषयक गोष्ठी पर अपना विचार व्यक्त किए, सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश तिवारी ने बहुत ही बखूबी ढंग से निभाया उक्त मौके समाचार पत्र के मुख्य संपादक अनिल सिंह ने एैसे समागम एवं कार्यक्रम को प्रतिवर्ष कार्यक्रम को आयोजित करने की संकल्पना व्यक्त की। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में , राहुल मिश्रा ,बलराम तिवारी, राजेंद्र पाठक, पुष्पेंद्र मिश्रा ,अरुण मिश्रा , राहुल शर्मा, गुलशन सिद्दीकी , अमित सिंह राजपूत , कामता प्रसाद शर्मा, मनोज यादव सुरेंद्र सिंह, के एस मिश्रा, फूलचंद्र सहित दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया, उक्त मौके पर क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular