रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
बरेली- थाना आँवला पुलिस द्वारा अभियुक्त मुनीश कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम कुण्डरिया फैजुल्लापुर थाना अलीगंज जनपद बरेली, उम्र- 24 वर्ष को 1 KG अवैध अफीम मय एक अदद अपाचे मो0सा0 नं0 UP 25 EJ 0892 के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाने पर मु0अ0सं0 101/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री बिहारीलाल द्वारा सम्पादित की जा रही है।*घटना का संक्षिप्त विवरण/परिचय:*थाना पुलिस द्वारा दिनांक 21/22.02.2026 की रात्रि में उ0नि0 श्री नरेन्द्र कुमार मय हमराह हे0का0 190 जफरुद्दीन के साथ देखभाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म जरायम, चैकिंग सन्दिध व्यक्ति वाहन व गस्त करते हुए बाजार ग्राम मऊचन्दपुर पहुंचे तो मुखबिर खास मिला जिसने सूचना दी कि एक व्यक्ति मो0सा0 पर किटोना गांव से ग्राम मऊचन्दपुर आ रहा है जिसके पास नाजायज अफीम जल्दी की जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर थाना पुलिस ने एक बारी दबिश देकर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त मुनीश कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम कुण्डरिया फैजुल्लापुर थाना अलीगंज जनपद बरेली, उम्र- 24 वर्ष को 1 KG अवैध अफीम मय एक अदद मो0सा0 नं0 UP 25 EJ 0892 के साथ गिरफ्तार किया गया।*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:*1. मुनीश कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम कुण्डरिया फैजुल्लापुर थाना अलीगंज जनपद बरेली उम्र 24 वर्ष*बरामदगी का विवरण:*1 किलो ग्राम अफीम एवं एक अदद अपाचे मो0सा0 नं0 UP 25 EJ 0892*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:*1. मु0अ0सं0 1490/25 धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट थाना बारादरी बरेली।2. मु0अ0सं0 101/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना आँवला बरेली।*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण:*1. उ0नि0 श्री नरेन्द्र कुमार थाना आँवला जनपद बरेली।2. हे0का0 190 जफरुद्दीन थाना आँवला जनपद बरेली*अभियुक्त पूछताछ विवरण:*अभियुक्त मुनीश कुमार ने पूछने पर बताया कि साहब यह अफीम मैंने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से खरीदी थी जिसका नाम पता मैं नहीं जानता हूं l