ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या अधिवक्ता सभागार में अमर सृष्टि अखबार के ब्यूरो चीफ हरिओम सिंह के आयोजन में अमर सृष्टि नववर्ष 2026 के कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न* आपको बताते चलें कि अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील के अधिवक्ता सभागार में अमर सृष्टि अखबार के ब्यूरो चीफ हरिओम सिंह के आयोजन में अमर सृष्टि नववर्ष 2026 के कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर द्वारा अमर सृष्टि अखबार के प्रधान संपादक अनिल सिंह के साथ सरस्वती के चित्र पर पुष्प,धूप,दीप अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम में अयोध्या जिले से अमर सृष्टि अखबार के रिपोर्टर व अन्य अखबार व इलेक्ट्रानिक मीडिया के रिपोर्टर मौजूद रहे,अमर सृष्टि परिवार द्वारा कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा अमर सृष्टि का कलेंडर, डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में वर्तमान में पत्रकारों की भूमिका विषय पर आयोजित गोष्ठी में आए हुए वक्ताओं द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए,प्रभारी निरीक्षक बोले जो दिखता है, वहीं बिकता है,सत्यापित की गई खबरों का प्रकाशन किया जाना सर्वथा उचित है, मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष बोले आप लोग सच को जनता तक पहुंचाते हैं और हम लोग सच का परीक्षण कर असली सच जनता तक पहुंचाने का कार्य करते है,कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बीकापुर पीयूष, तहसील बीकापुर बार के अध्यक्ष अवधराम यादव,कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा “विनम्र” सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाए,कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी पत्रकार के द्वारा किया गया,कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में कई पत्रकारों ने अपने विचार व सुझाव रखे उसी कड़ी ,प्रभारी निरीक्षक बीकापुर अमरेंद्र बहादुर सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। जिस मौके पर विभिन्न संस्थानों के दर्जनों पत्रकार गण सामिल रहें।*