अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन का चुनावी पारा चढ़ गया है मंगलवार 6 जनवरी को अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री मंत्री कोषाध्यक्ष व कार्यकारी के पदों के लिए कचहरी परिसर में मतदान कराया जाएगा एल्डर कमेटी की हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होगा और मतदान की ठीक बात मतों की गणना कराई जाएगी प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद के चुनाव में सूर्यभान वर्मा और पंडित कालिका प्रसाद मिश्र तथा वाई वी मिश्रा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश उपाध्याय का दबदबा दिखाई पड़ा। कचहरी परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बात करते हुए उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश उपाध्याय ने कहा कि बहुमंजिला भवन शौचालय नया अधिवक्ताओं की बैठने के लिए चैंबर्स ई लाइब्रेरी तथा वादकारियों के लिए सर्वशुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव संघर्ष करते रहेंगे उन्होंने कहा कि अनावश्यक हड़ताल पर रोक लगाई जाएगी