India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशअकोली में चार साल से खराब पड़े नल, ग्रामीणों में आक्रोश

अकोली में चार साल से खराब पड़े नल, ग्रामीणों में आक्रोश

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेमी

अंबियापुर (बदायूं)। ब्लॉक अंबियापुर के ग्राम अकोली में पेयजल की समस्या है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में जगह-जगह लगे नलों के साथ-साथ आम चौराहे पर और रास्तों के किनारे लगे अधिकांश नल भी पिछले कई वर्षों से खराब पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।ग्रामवासियों ने बताया कि कुछ नल तो लगभग चार साल से बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को पानी के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। चौराहों और रास्तों के किनारे लगे नल जो कभी राहगीरों के प्यास बुझाने का साधन थे, अब बेकार पड़े हैं और जगह-जगह टूट-फूट चुके हैं।भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के लिए हर वर्ष बजट जारी किया जाता है, बावजूद इसके गांव के ये नल आज तक मरम्मत नहीं कराए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़े नलों की मरम्मत कराई जाए, ताकि उन्हें और राहगीरों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular